मुख़बिर न्यूज़: पिछले 9 महीनें से इंडिया में फंसी इंडोनेशिया जमात के साथी आज अपने घर पहुँच गए है। कोरोना के नाम से मरकज़ को जितना बदनाम किया गया है वो सबके सामने है। इस पूरे मामले में विदेश के साथियों को बहुत मुश्किल से गुजरना पड़ा जिसमें इंडोनेशिया के लोग भी शामिल थे।
इंडोनेशिया की एक जमात जिसमें 5 पुरुष साथी और 5 महिलाएं थी। इन इस सभी को COVID19 के नियमों में मसूरी ग़ाज़ियाबाद में अस्थाई जेल में डाल दिया गया था।
कोर्ट की लंबी प्रक्रिया के बाद सभी साथियों को पहले ज़मानत पर छोड़ा गया और बाद में दूसरे राज्यों की तरह सबको क्लीनचिट दी गयी।
शहीद नगर के हाजी शाहिद साहब, हाजी आकिल साहब के सहित जमात के दूसरे ज़िम्मेदारों ने दिन रात एक करते हुए सभी जमातियों को घर भेजने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थानीय प्रशासन और मरकज के जिम्मेदारों की मदद से जमात को वापस इंडोनेशिया भेज दिया गया है।