हाई ब्लड प्रेशर का इलाज, बस 10 दिनों में छुटकारा






ज़ेडेक्स न्यूज़: इस दौड़ भाग भरी जिंदगी में कई बार हम अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते जिसकी वजह से कई प्रकार की बीमारियां जन्म ले लेती है। उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर उन्हीं में से एक है यह बीमारी उन लोगों में होती है जो अत्यधिक तनाव या शुगर जैसी बीमारियों से ग्रसित होते हैं। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो आप विभिन्न प्रकार की हृदय संबंधी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।



अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो दैनिक जीवन में थोड़ा परिवर्तन लाकर इससे निजात पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह से आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।




फाइबर का सेवन


वैज्ञानिकों की माने तो अगर आप प्रतिदिन फाइबर युक्त भोजन या सब्जियों का सेवन करते हैं तो आपके हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना काफी कम हो जाती है। केला सेब संतरा और फलों में भी फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है वहीं अगर आप आम पपीता आलू (छिलका सहित) इत्यादि का सेवन करते हैं तब भी आपको हाई ब्लड प्रेशर से निजात मिल सकती है।




अनाज


अगर आप अनाज का सेवन करते हैं तो उसमें मौजूद पोषक तत्व आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो साबुत अनाज का सेवन ना सिर्फ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है बल्कि यह आपके शरीर को ऐसे पोषक तत्व प्रदान करता है जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। लेकिन याद रहे इसके लिए आपको साबुत अनाज का सेवन करना होगा।



ऐसे बढ़ाएं नींबू से खूबसूरती, 30 दिनों में चेहरा गोरा




सब्जियां




सब्जियों में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है अगर आप प्रतिदिन सब्जियों का सेवन करते हैं तो इससे आपको हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। ब्रोकली, कद्दू, आलू, गाजर, पालक, फूल गोभी और विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों में हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने की क्षमता होती है।




फल




हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में फलों का इस्तेमाल भी निर्णायक साबित हो सकता है। अगर आप प्रतिदिन सेब, केला, स्ट्रॉबेरी, रसभरी, आम, नाशपाती, नारंगी और अमरुद इत्यादि का सेवन करते हैं तो इससे आपको हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको यह बीमारी ना भी हो तब भी आप प्रतिदिन इनका सेवन करें।




मेवा यानी ड्राईफ्रूट




अगर आप प्रतिदिन अखरोट, बादाम और काजू इत्यादि का सेवन करते हैं तो आपको हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। ड्राई फ्रूट्स में फाइबर और अनेक प्रकार के बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर की विभिन्न क्रियाओं को नियंत्रित रखते हैं।



इसलिए अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो अपना समय समय पर चेकअप जरूर करवाएं और इनमें से दिए गए सभी पदार्थों का सेवन करें। याद रहे की ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सब्जियां और ड्राई फ्रूट सबसे अहम माने गए हैं इनका उचित मात्रा में सेवन आपको विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा सकता है।









Previous Post Next Post